फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इस्रराइल भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी

Mon, 18 May 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने इस्रराइल भेजने और वहां रोजगार दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से करीब आठ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ितों ने सोमवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के गांव घटौली निवासी रणजीत यादव यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बरियारपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस्राइल में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे रुपये लिए। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर वीजा और हवाई टिकट की कॉपी भी भेज दी, जिसे देखकर उन्हें लगा कि विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
रणजीत यादव के साथ ही उनके परिचित सत्येंद्र यादव निवासी सोनबरसा थाना सलेमपुर और मथुरा मद्धेशिया निवासी बरहज ने भी आरोपी को रुपये दिए। आरोप है कि तीनों युवकों से अलग-अलग किस्तों में करीब आठ लाख रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। पीड़ितों का कहना है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। न तो विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया आगे बढ़ी और न ही रुपये वापस किए गए। फोन करने पर भी आरोपी जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारपुर थाना प्रभारी दीप मंजरी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें