फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामे की रकम के लिए युवक की हत्या में पांच नामजद सहित आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैनामे की रकम के लिए युवक की हत्या में पांच नामजद सहित आठ पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर बुजुर्ग के अजय मिश्र की हत्या में पुलिस ने पांच नामजद सहित आठ पर लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी व दो संबंधियों को हिरासत में लिया है।
अजय मिश्रा (32) का शव बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली के पिपराचंद्रभान गांव में मिला था। धारदार हथियार से हत्या की गई थी। उनके चाचा रमेश मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने भटवलिया निवासी अरुण कुमार सिंह, प्रद्यम्न, पुनीत शाही निवासी पिपरा चंद्रभान, हृदया शंकर यादव निवासी सोनूघाट और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी, हत्या कर शव छिपाने सहित कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने उनके भतीजा का अपहरण कर बंधक बना लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर फर्जी तरीके बैनामा करा लिया। रकम भी आरोपियों ने हड़प ली। बुधवार की शाम को अजय को सोनूघाट में रोक लिया गया और हत्या कर शव को पिपराचंद्रभान गांव के फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

आडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या दूसरी जगह करने के बाद शव को पिपराचंद्रभान गांव के पास फेंक दिया गया है। घटना की शाम से रात तक मोबाइल का लोकेशन सोनूघाट से देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर रहा है। कुछ संदिग्धों का भी लोकेशन मृतक के साथ मिला है।
विज्ञापन

अजय मिश्र की हत्या में तथाकथित प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों का हाथ मानकर पुलिस चल रही है। साथ ही अजय के गांव से जुड़े लोगों पर भी निगाह गड़ाए है। पुलिस को आशंका है कि रात में खाने पीने का इंतजाम किया गया था। जहां पर अजय भी गए थे। मृतक के कान में लगे ईयर फोन के कारण वह कुछ समय के लिए साजिशकर्ता के इरादों को समझ नहीं पाया। उसके बगल में मौजूद किसी ने गले पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए दूसरी जगह फेंक दिया गया। जबकि दूसरी तरफ मृतक का एक आडियो पुलिस के हाथ लगा है, जिसमें अजय बचा लेने की गुहार लगा रहा है। इस आडियो के जरिए पुलिस अजय से बात करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। इस आडियो के बारे में बारे में पुलिस को पता चला है कि दो जनवरी का है। मृतक के गायब मोबाइल का अब तक पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आशंका है कि हत्या दूसरी जगह की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें