फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्यारोपी ने सीजेएम न्यायालय में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
एक हत्यारोपी ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण किया
विज्ञापन


पोखरभिंडा गांव का रहने वाला है खुशहाल उर्फ खुर्शीद
23 नवंबर की रात को बस मालिक अनूप राय की हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बस मालिक अनूप राय की हत्या के एक अन्य आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को सीजेएम न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जानकारी होने के बाद अब सदर कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन

23 नवंबर की रात को सदर कोतवाली के मालवीय रोड एचडीएफसी गली में बस मालिक अनूप राय की हत्या कर दी गई थी। बस की नंबरदारी और सवारी भरने को अनूप की हत्या का कारण बताया गया। अनूप की पत्नी मधुबाला की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अजीत राय उर्फ चुन्नू राय, खुशहाल मंसूर उर्फ खुर्शीद, पता अज्ञात, शशांक शेखर उर्फ सन्नी राय, अश्वनी राय निवारी गौरा, विजय पांडेय उर्फ पट्टू पुत्र पता अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। हत्यारोपी शशांक शेखर उर्फ सन्नी राय को पुलिस ने रागिनी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को खुशहाल मंसूर उर्फ खुर्शीद ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। खुशहाल मंसूर की भी देवरिया-कसया रोड पर बस चलती है। इस बाबत प्रभारी सदर कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ता देखकर खुुशहाल उर्फ खुर्शीद ने न्यायालय में समर्पण किया है। उसको रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें