फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआईएस फीडिंग में गड़बड़ी से लाभार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईएस फीडिंग में गड़बड़ी से लाभार्थी परेशान
विज्ञापन

रामपुर कारखाना ब्लॉक में शौचालय के नाम पर की गई है मनमानी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। स्थानीय ब्लॉक में शौचालय निर्माण की एमआईएस फीडिंग में त्रुटियों का खामियाजा लाभार्थी व ग्राम प्रधान भुगत रहे हैं। ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के हड़ताल पर रहने के दौरान फर्जी नाम से फीडिंग कराने का आरोप है। इसकी शिकायत डीएम और सीएम से करते हुए जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

विकासखंड के गांवों को ओडीएफ घोषित करने के लिए धन की बंदरबाट की गई है। क्षेत्र के पिपरहिया भरथ राय गांव निवासी कृष्ण मोहन पांडेय ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि विभिन्न मांगों के समर्थन में ब्लॉक के सेक्रेट्री एक सप्ताह हड़ताल पर रहे। इसी दौरान बीडीओ ने मनमाने ढंग से शौचालय के लाभार्थियों का आधार कार्ड सफाई कर्मियों से मंगवा लिया और उसकी फीडिंग करवा शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा दिखा दिया। जब सेक्रेट्री काम पर वापस आए और वास्तविक लाभार्थियों का शौचालय बनवाना शुरू किया तो फोटो अपलोड होना मुश्किल हो गया। गलत फीडिंग से शौचालय बनवाने के बावजूद भगवानपुर तिवारी के शिवाकांत तिवारी, मठिया खुर्द की लक्ष्मीना देवी व देवंती देवी और मेहरौना गांव के रामनाथ आदि अनुदान राशि के भुगतान के लिए महीनों से ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें