फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ डोल मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कान्हा के जयकारे के साथ लार में निकला डोल जुलूस
फोटो समाचार
......................
उत्साहित युवाओं ने जगह-जगह फोड़ी मटकी, सांसद-विधायक रहे मौजूद
कड़ी सुरक्षा के बीच चौक पर पहुंचा डोल, मिलान के बाद घरों को गए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लार। गाजे-बाजे के साथ नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल जुलूस निकाला गया। कान्हा के जयकारों के बीच लोगों ने जगह-जगह मटकी फोड़ी। केसरिया पोशाक में शामिल युवाओं के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया। राधा-कृष्ण की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही।
दोपहर बाद नगर के अलग-अलग वार्डों से डोल लेकर डीजे की धुन के साथ बाजार तिराहे पर लोग पहुंचे। घारी के युवा केसरिया रंग की धोती-कुर्ता पहने हुए थे और कला दिखा रहे थे। यहां से जुलूस की शक्ल में गलियों के बीच चौक में जाने के लिए लोग आगे बढ़े। बाजार में अंदर जुलूस में शामिल लोग हाथी-घोड़ा लेकर जाने लगे, लेकिन प्रशासन ने रोक दिया। इसको लेकर युवकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। हियुवा नेता अरुण सिंह के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। बाजार से चौक तक एक दर्जन थाने की पुलिस, पीएसी के अलावा अतिरिक्त दरोगा और सिपाही तैनात रहे। जुलूस के साथ एएसपी सुरेंद्र बहादुर, एसडीएम शशि भूषण, सीओ शितांशु यादव, एसओ विजय नारायण मौजूद रहे। शाम को जुलूस चौक में पन्ना सिंह के दरवाजे पर पहुंचा। सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक काली प्रसाद ने डोलों का मिलान कराया। इस दौरान जगदीश यादव, अशोक कुशवाहा, बलबीर सिंह दादा, विनय सिंह, देवेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, मनीष सिंह बंटी, अंशु सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चौकन्ना रहा प्रशासन
लार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डोल मेले को शांति पूर्ण तरीके से सम्पंन कराने को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। पूर्व में हो चुके विवाद को लेकर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पइस वर्ष भीड़ अधिक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें