फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता- प्रमोद

विज्ञापन
जिला पंचायत में हियुवा के बैठक को मुख्य अतिथि ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। हियुवा की मासिक बैठक शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पडरौना चेयरमैन व हियुवा जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि आज विरोधी भी योगी के मुरीद हैं। उनकी कामयाब नीतियां हर किसी को रास आ रही हैं। लिहाजा हमारी जिम्मेदारी इस वक्त दोगुनी हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि हियुवा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है। संगठन के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। यह हम सबके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सरकार की ओर से जनहित की तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि जल्द ही जनपद के सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया जाएगा। इस दौरान सुुभाष तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अमित मोदनवाल, सुरेंद्र चौरसिया, गुड्डू, अमित मोदनवाल, देवीशरण, विजय, घनश्याम मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें