फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सेमी और बढ़ी सरयू, सड़क पर बढ़ा दबाव

विज्ञापन
बरहज के कटइलवा गांव के समीप नदी के दबाव में भहराया बम्बो क्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। लगातार बारिश और सरयू के जलस्तर में वृद्धि से कटइलवा गांव के पास इंटरलॉकिंग सड़क पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बाढ़ विभाग की ओर से पिछली बरसात में लगाया गया बंबो क्रेट पानी के दबाव से गिर गया। पिछले 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर एक सप्ताह पूर्व ही खतरे का निशान पार कर चुका है। इसके बाद से पानी लगातार उस लेबल के ऊपर ही बना हुआ है। पिछले दो दिनों से नदी के जलस्तर में फिर तेजी आई है। नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का पानी कटइलवा गांव के पास खेतों के रास्ते आबादी की ओर बढ़ रहा है। गांव के पारस यादव, मुखलाल यादव, जवाहिर आदि का कहना है कि नदी के पानी का दबाव इंटरलॉकिंग सड़क पर बढ़ गया है। नीचे की मिट्टी खिसकने से सड़क पर गड्ढ़ा हो गया है। पानी के दबाव से जगह-जगह लगाए गए बंबो क्रेट भहरा गए हैं। दियारा क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर के कुछ टोलों के करीब पानी पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से गौरा, पैना, एकडंगा, कुवाइच टोला, नौका टोला सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ की दहशत बनी हुई है। नदी पूर्व में कुरह परसियां, कोलखास गांव को निगल चुकी है। अब रामजानकी मार्ग सहित आधा दर्जन गांव के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें