फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामपार में बनेगा 50 बेड का आयुष चिकित्सालय

विज्ञापन
ामपार में आयुष चिकित्साल का सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार के उत्तर टोला में 50 बेड का आयुष चिकित्सालय बनेगा। सोमवार को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने इस एकीकृत आयुष चिकित्सालय का शिलान्यास किया। करीब 7.25 करोड़ की लागत से बनने वाला यह चिकित्सालय दो वर्ष में तैयार होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसे कुल सात चिकित्सालय स्वीकृत हुए हैं। इनमें खामपार भी शामिल है। जल्द ही खामपार में 132 केवी के विद्युत उपकेंद्र की भी स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत योजनांतर्गत शौचालय निर्माण, मुख्यमंत्री आवास, नि:शुल्क बोरिंग, महिलाओं के लिए चलाई जा रही उज्ज्वला योजना आदि के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक देश के 50 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपये के बीमा के साथ इसका लाभ दिलाने का लक्ष्य है। समारोह में जिला होम्योपैथिक आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुरेंद्र राय, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, बीडीओ रामवचन राम, सुशील शाही, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, संतोष पटेल, डॉ. अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें