फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत का सबब बनकर रह गया फोरलेन निर्माण

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के दफ्तर के समीप गिरा चेतावनी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। शहर में फोरलेन निर्माण का काम शुरू हुए माह भर बीत गया। शहरवासियों से लगायत राहगीरों की सांसत जस की तस है। बिखरे पत्थरों के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। धूल की धुंध में लोगों को राह चलने में कठिनाई हो रही है। जिम्मेदार लोगों की समस्या से अंजान बने हुए हैं। यह हालत तब है जब जिले के आलाधिकारियों के दफ्तर इसी सड़क पर मौजूद हैं।
विज्ञापन

सुभाष चौक से भटवलिया चौराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए पत्थर व मिट्टी गिराई गई है। सड़क पर मौजूद डीएम आवास, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी रोज दुर्दशा झेलकर दफ्तर आते जाते हैं। हद तो तब है जब लोक निर्माण विभाग का कार्यालय इसी सड़क पर मौजूद होने के बावजूद अधिकारी समस्या से अंजान बने हैं। विभाग के गेट के ठीक सामने तेज रफ्तार वाहन चालकों को सचेत करने के लिए लगा बोर्ड गिरा पड़ा है। जिम्मेदारों की सक्रियता का अंदाजा दो दिनों से गिरे पड़े चेतावनी बोर्ड से ही लगाया जा सकता है। सड़क पर पानी नहीं पड़ने से आसपास के घर व दुकानें रोजाना धूल से पट जा रही हैं। सड़क पर मौजूद दफ्तरों के लोगों को काम करने में परेशानी हो रही है। लोग सांस की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके चौधरी ने कहा कि विभाग जनता की समस्याओं को लेकर चिंतित है। पांच दिन के अंदर फोरलेन पर पेंटिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। अगर कहीं किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें