फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बरपाया सितम

विज्ञापन
ठंड से बेहाल सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर अलाव जलाकर हाथ सेंकते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रात में बर्फीली हवाओं ने मौसम में गलन और बढ़ा दी है। पिछले कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड में शुक्रवार को जबरदस्त इजाफा हुआ। दिनभर बदली के बीच सूर्यदेव छिपे रहे। उधर, पारा धड़ाम हो गया। पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंड के मारे लोग घरों में कैद होने को मजबूर रहे। ठंड से बचने के लिए लोगों ने दिनभर अलाव का सहारा लिया। फोरलेन के लिए काटे गए पेड़ के जड़ लोगों का सहारा बने हैं। लोग इसे किसी तरफ जलाकर ठंड से बचने का उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बेदर्द हुई सर्दी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रात में हर रोज भीषण पाला और कोहरा पड़ रहा है। शुक्रवार को तो सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। बदली में कहीं खोए सूर्य की सुनहरी किरणों के लिए लोग लालायित रहे। ठंड से लोगों का इतना बुरा हाल हुआ कि बाजारों में लोगों की मौजूदगी कम रही। सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होने से लोगों ने घरों में वक्त गुजारना बेहतर समझा। सड़कों पर रोज की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल थी। हर रोज मरीजों से भरा रहने वाले जिला अस्पताल में भी कम भीड़ देखने को मिली। घने कोहरे के कारण रात में रेलमार्ग और सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। गुरुवार को धूप जरूर निकली थी, लेकिन शाम होते ही गलन का कहर बढ़ गया। बर्फीली हवाओं ने रात को ही अहसास करा दिया था कि सुबह ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। कक्षा आठ के विद्यालयों छुट्टी घोषित होने से महिलाओं को सुबह-सुबह बिस्तर नहीं छोड़ना पड़ रहा है। अलबत्ता बच्चे स्कूलों में छुट्टी के कारण घरों में रहते-रहते बोर होने लगे हैं।

ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर असर
कोहरे से ट्रेनों और बसों की रफ्तार कम हो गई है। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से कई-कई घंटे विलंब से चल रही हैं। रात के समय ट्रेन में सफर करने वालों के लिए मुसीबत बढ़ गई है। ट्रेनों के विलंब से आने से यात्रियों को कई घंटे स्टेशन पर बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


थे रोडवेज बस में, लग रही थी सीधी हवा
गोरखपुर से देवरिया आ रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस का अगला शीशा अचानक टूट गया। ऐसे में उस बस में सवार यात्रियों का सफर मुसीबतों भरा हो गया। ठंड से लोग कांपते रहे। रोडवेज बस स्टेशन पर उतरने के बाद सबसे पहले यात्रियों ने अलाव के सामने खड़े होकर ठंड से निजात पाई। इसके बाद घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें