फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर हुआ शब्द-कीर्तन

विज्ञापन
न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाशोत्सव पर न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में सबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने गुरुद्वारा में माथा टेका। देर शाम शुरू हुए सबद-कीर्तन में सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया। देर रात तक गुरुद्वारा गुलजार रहा। गुरुद्वारा के ग्रंथी दामोदार सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद के प्रकाशोत्सव पर सबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरु गोविंद सिंह को ज्ञान, सैन्य क्षमता और दूरदृष्टि का सम्मिश्रण माना जाता है। उनका जन्म पटना साहिब में हुआ था और वहां उनकी याद में एक खूबसूरत गुरुद्वारा भी निर्मित किया गया है। वह सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे। उन्होंने ही साल 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने ही गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया। सबद-कीर्तन ने रागी जत्थे ने ऐसा माहौल बांधा कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें