फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के युवक की मद्रास में मौत

विज्ञापन
उमेश साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। रुद्रपुर के फतेहपुर गांव के एक युवक की चेन्नई में मौत हो गई। दीवाली की खुशियां मनाने में जुटे परिवार में मातम छा गया। वह कुएं से पानी निकालने गया था कि उसी में डूब गया। युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहपुर बैरिया टोला के रहने वाले उमेश साहनी चेन्नई के मधुराई में पेंटिंग का कार्य करता था। घरवालों के अनुसार बुधवार को मजदूरी के दौरान कुएं से पानी निकालने गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह उसमें गिर गया। गंभीर रूप से जख्मी होने पर लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उमेश के मौत की खबर परिवार के लोगों को दीवाली की शाम को मिली। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उमेश की पत्नी ऊषा देवी दहाडे़ मार कर रोने लगी। उमेश के तीन बच्चे मुस्कान, आयुष और गोलू पिता की मौत पर बेजार होकर रो रहे थे। परिवार के लोगों की चित्कार देख उमेश के दाह संस्कार में शामिल लोगों की आंखें नम हो गई। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत पर बच्चों के परवरिश को लेकर लोगों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें