फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमेबाजी में प्रभावित था मोतियाबिंद का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम प्रभावित होने की वजह विभागीय कर्मचारियों के बीच खेमेबाजी है। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने जिम्मेदारों को बुलाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन प्रभावित होने की वजह पूछा और नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार से मरीजों का ऑपरेशन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम पांच अक्टूबर से शुरू होना था। जिला अस्पताल में सीएचसी पर तैनात नेत्र सर्जन को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने से सीएमएस ने रोक दिया। इसकी वजह से पहले दिन दस मरीज वापस चले गए। वहीं दूसरे दिन भी यही हाल रहा। डीएम सुजीत कुमार के संज्ञान में मामला पहुंचा तो सीएमओ सक्रिय हुए और जिला अस्पताल पहुंचे। ओटी में पहुंचे सीएमओ सिस्टर और नेत्र सर्जन प्रकाश कुमार से मिलकर मामले की जानकारी ली। जांच में पता चला कि विभागीय कर्मचारियों के आपसी खेमेबाजी के चलते राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम को पलीता लग रहा है। इस बाबत सीएमओ डा. रामनिवास ने बताया कि किसी वजह से मोतियाबिंद का ऑपरेशन प्रभावित था। शिविर में आने वाले मोतियाबिंद मरीजों का सोमवार से ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें