फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने से डर रही भाजपा, इसीलिए चुना विधान परिषद: खरवार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बसपा की बैठक शुक्रवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में हुई। नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। कहा कि प्रदेश की जनता बसपा के कार्यकाल की सराहना कर रही है।
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। इसके चलते एमएलसी चुने जाएंगे। मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जनता को असलियत मालूम हो गई है। जनता त्रस्त है। कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने के लिए आगे आएं ताकि भाजपा का मनोबल टूट सके। मुख्य जोन इंचार्ज सुरेश गौतम ने कहा कि जनता को बरगला कर भाजपा ने सत्ता हासिल की है। प्रदेश में दिखावटी काम हो रहा है। मंडल जोन इंचार्ज रामसूरत चौधरी ने कहा कि चुनाव लड़ने से भाजपा नेता कतरा रहे हैं इसके चलते सीएम समेत पांच मंत्रियों को एमएलसी के जरिए सदन की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदीप निषाद, अंबरीश कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें