सलेमपुर। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। तहसील में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के नीचे शोकसभा हुआ। इसमें मौजूद लोगों ने कन्नड़ पत्रकार को श्रद्धांजलि दी।
कन्नड़ पत्रकार की हत्या के विरोध में लोग सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे। वहां से प्रदर्शन करते हुए लोग कोतवाली गेट, बस स्टैंड, गांधी चौक, स्टेशन रोड होते हुए तहसील पहुंचे। सतीश कुमार ने कहा कहा कि कर्नाटक के बंगलुरू में शोषितों पीड़ितों व गरीबों की आवाज उठाने वाली साहसी पत्रकार गौरी लंकेश थी। आज विचारों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है। पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि गौरी लंकेश की हत्या कर जनता की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। इस दौरान पं. रामविलास तिवारी, प्रेमचंद यादव, रामनिवास यादव, सुशील यादव, राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।