फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया की ठोकर से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के आईटीआई के पास बुधवार की रात चार पहिया की ठोकर लगने से घायल मैकेनिक की मौत हो गई। सुधीर यादव भटवलिया चौराहे का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन

भटवलिया का रहने वाला सुधीर मैकेनिक था। जरूरत के हिसाब से वह लोगों के घरों में जाकर बिजली बनाने का कार्य करता था। बुधवार की रात आठ बजे वह टहलने के लिए आईटीआई चौराहे पर गया था। उसी दौरान किसी चार पहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटा धन्नू और बेटी सिद्धि कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। सुधीर दो भाइयों में बड़ा था। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि चार पहिया की ठोकर से मैकेनिक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें