फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस दर्ज करने से कतरा रही है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में हो रही ताबड़तोड़ बाइक चोरी, लूट से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मारपीट, बाइक चोरी जैसे मामले में पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही है। इससे नाराज पीड़ितों को न्याय के लिए उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के परसियां तारा गांव निवासी राम नयन मिश्र 18 अगस्त को बाइक यूनियन बैंक के पास खड़ी कर बैंक में कोई काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उनकी बाइक चुरा ली। काम निपटाने के बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस केस के बजाय पीड़ित को तहरीर पर मुहर लगाकर वापस कर दिया। बार-बार दौड़ने के बाद भी पुलिस ने 20 दिन बाद भी केस नहीं दर्ज की। इसके अलावा नवलपुर गांव में फातिहा पढ़ने को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस एक सप्ताह बाद भी केस दर्ज नहीं की। सीओ शितांशु कुमार ने बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का काम है। अगर इसमें लापरवाही होती है तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें