देवरिया। कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों की री-चेकिंग होगी। सीडीओ राजेश त्यागी ने बैंक और नोडल अधिकारियों की बैठक विकास भवन के सभागार में बैठक करते हुए कहा कि री-चेकिंग के कार्य को युद्घस्तर पर किया जाए। आठ अगस्त को फिर बैठक होगी। इसमें समीक्षा की जाएगी। लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने लेखपालों को सत्यापन के दौरान द्वितीय चरण के लिए पात्र किसानों का आधार नंबर भी प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे किसान जिनका आधार कार्ड न बना हो उनसे भी अपेक्षा किया है कि कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार कार्ड अवश्य बनवा लें तथा उससे बैंक खातों को लिंक करा लें। इस दौरान एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त, उप निदेशक कृषि एके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बिकेश कुमार पटेल, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।