फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेइज्जती होने पर प्रेमी युगल ने तैयार की थी हत्या की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भलुअनी के सुकई परसिया गांव में हुई हत्या के खुलासे के पुलिस करीब है। जांच में यह बात सामने आई कि प्रेम में बाधक बनने पर सत्यनारायण की हत्या की गई है। एक सप्ताह पूर्व प्रेमी युगल से उसका विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस और मौके पर मौजूद गांववालों के अनुसार गांव के ही एक युवक और युवती में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक दिन के अधिकांश समय सत्यनारायण के घोठे पर बिताता था। वहां से युवती का घर दिखाई देता है। सत्यनारायण के नहीं रहने पर दोनों उसके घोठे पर मिलते थे। वर्षों से यह सिलसिला चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व युवक प्रेमिका के छत पर चढ़ रहा था। युवक की हरकत देख सत्यनारायण ने शोर मचा दिया। गांव के लोग जुटे और काफी हो-हल्ला मचा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान युवती ने सत्यनारायण को धमकी दी कि बेइज्जती का बदला लेगी। पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे प्रेमी युगल का हाथ हैं। कई दिनों से हत्या की पटकथा तैयार की जा रही थी। मौका पाकर शुक्रवार की रात को ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। एसओ एके ओझा का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई है कि सत्यनारायण की हत्या प्रेमी युगल ने ही की होगी। हत्या के अन्य कारणों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें