फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पियक्कड़ों को केंद्र में रख पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरीबाजार के हरहंगपुर में हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले का जल्द पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि रुपये के लिए ही दोनों की हत्या की गई है। भोला के साथ बैठ कर शराब पीने वालों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पिता-पुत्र की हत्या करने के बाद वे रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

हरहंगपुर गांव के भोला पटेल रोज की तरह गांव से कुछ दूर बनाए गए घोठे पर सोया था। उसके साथ तीसरे नंबर का बेटा लल्लन भी था। बृहस्पतिवार की रात घोठे के पीछे से बदमाश टीनशेड के रास्ते अंदर पहुंच गए। त्रिशूल और रॉड से मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि भोला ने साढ़े आठ लाख रुपये में 10 कट्ठा जमीन बेचा था। कुछ रुपये मकान बनवाने और अन्य कार्य में खर्च हो गए। शेष पांच लाख रुपये वह अपने पास ही झोले में रखता था। एसओ गौरीबाजार जेपी यादव का कहना है कि भोला की शराब पीने का शौकीन था। उसके घोठे पर कुछ लोग शराब पीने जाते थे। भोला के पास रुपये होने की जानकारी उन्हें हो गई थी। रुपये के लिए उन्हीं लोगों ने भोला की हत्या की है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें