फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपरवार में कांवड़ियों ने जमकर काटा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार चौराहे पर कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। करीब तीन घंटे तक चले ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। जबकि ड्यूटी कर रहे दो पुलिस तमाशबीन बने रहे। लोगों की मानें तो डीजे पर नाचने और गाड़ी को आगे-पीछे करने को लेकर बवाल हुआ। मामले में पुलिस ने करीब छह कांवड़ियों को थाने ले गई। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा महेंद्रा नाथ और दुग्धेश्वर नाथ को जलाभिषेक के लिए सरयू तट पर कांवड़ियों की भीड़ थी। शनिवार की रात कांवड़िए जलभर कर देवालयों के लिए चल दिए। जगह-जगह शिवभक्तों ने कांवड़ियों के लिए स्टाल लगाकर जलपान, भोजन आदि की व्यवस्था कर रखी थी। सरयू तट से जयनगर, गौरा और कपरवार के कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैजिक पर डीजे बांधकर नाचते हुए चल रहे थे। तहसील के समीप गाड़ी आगे-पीछे करने और नाचने को लेकर आपस में भिड़ गए। वहां पर किसी तरह मामला शांत हुआ। लेकिन कपरवार पहुंचते ही मामला दोबारा तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पुलिस फोर्स को देख कांवड़िए भाग लिए। प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन


दुकानों में छिपकर बचाईं जान
कांवड़ियों के झुंड में कुछ कांवड़िए कपरवार चौराहे पर पहुंचते ही आपस में भिड़ गए। देेखते ही देखते दुकानों के सामने लगे बांस-बल्ली आदि उखाड़ एक दूसरे पर बरसाने लगे। कांवड़ियों में हुई जमकर मारपीट के समय मची अफरातफरी में जल चढ़ाने जा रही महिला कांवड़िए, बच्चे आदि कांवड़ियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें