फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर एक विद्यालय के संचालक को करीब एक लाख रुपये दिए थे। नौकरी और रुपये न मिलने पर उसने एसपी से न्याय की गुहार की थी। कार्रवाई न होने पर उसने सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में शिकायत की। वहां से मिले निर्देश पर मदनपुर पुलिस ने संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुबौली के पकड़ी तिवारी निवासी बांकेलाल ने सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ को दिए पत्रक में कहा था कि नगर क्षेत्र के शहीद अनुसूचित प्राथमिक पाठशाला लबकनी बासू के संचालक रामदवन प्रसाद ने 1994-95 में महेन मंदिर परिसर में मिले। उन्होंने विद्यालय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित और वित्त पोषित बताते हुए अध्यापक की नौकरी के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। दूसरे दिन ही उन्हें रुपये दे दिया गया। आज तक नौकरी और रुपये नहीं मिले। इस पर सतर्कता अधिष्ठान ने जांच कराकर मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक ने बताया कि संचालक रामदवन प्रसाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें