फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की सजा पा रहे तेरह मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश धर द्विवेदी
विज्ञापन

देवरिया। जिला कारागार में अपनों की सजा पा रहे 13 मासूम बच्चे। बच्चों में 7 लड़के व 6 लड़कियां हैं, जो जेल की आबोहवा में सांस ले रहे हैं। उन्हें क्या पता है कि वह किस गुनाह में जेल की चाहरदीवारी में हैं। वे तो सिर्फ इतना ही जान रहे हैं कि उनके साथ उनकी मां है। किस्मत भी क्या-क्या खेल करती है। खेलने कूदने तथा रात में दादा, दादी से कहनियंा सुनने की उम्र में मासूमों का बचपन जेल की चाहरदीवारी के अंदर एक सीमित दायरे में कट रही हैं। मां ने किया जुर्म तो मासूमों का बचपन भी पहुंच गया सलाखों की पीछे पहुंच गया। आखिर इन मासूमों का क्या कसूर था। उन्हें क्या पता था कि जिस मां की कोख से वे जन्म लेे रहे हैं उस मां के साथ मासूमियत छिन जाएगी और जेल चाहरदीवारी में बचपन कटेगी। देवरिया की लक्ष्मीबाई पत्नी सुनील की 3 वर्ष 11 माह का लड़का, अर्चना देवी पत्नी ध्यानवेंद्र सिंह की 1 वर्ष 4 माह का लड़का, राजमती पत्नी वीरु प्रसाद की 2 वर्ष 6 माह की लड़की। कुशीनगर जनपद की मंजू पत्नी भागीरथी का 5 वर्ष 8 माह का लड़का, सरोज खातून पत्नी अफजल अंसारी की दो लड़की 4 वर्ष तथा 5 वर्ष, 5 माह की लड़की , सुनीता पत्नी अशोक की 3 वर्ष 6 माह का लड़का, मरियम पत्नी अजीत की 1 वर्ष 1 माह की लड़की, खुुशबुन निशा पत्नी रफीक की 2 वर्ष 4 माह की लड़की, गुलशा पत्नी टुन्नी पत्नी सोनू शर्मा की 2 वर्ष 1 माह की लड़की, प्रमिला देवी उर्फ सुनीता पत्नी सुनील राय की 3 वर्ष का लड़का, हसरून निशा पत्नी मो. अली की 1 वर्ष की लड़की है। सभी मासूम अपनी मां के साथ जेल की आबोहवा में सांसें ले रहे हैं।
विज्ञापन

..............................................................................
कोट्स
मां के साथ जेल में बंद बच्चों को जेल मैनुअल के हिसाब से सारी सुविधाएं दी जाती है। दूध, भोजन, फल, खेल कूद के सामान दिए गए हैं। बच्चे बैरक में मां के सामने उछल कूद करते हैं। 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे जेल में रहते हैं। पांच वर्ष के बाद बच्चों को उनके रिश्तेदार, दादा-दादी को सुपुर्द किया जाता है। जिन बच्चों का कोई बाहर रखने वाला नहीं है तो उसे डीएम से इजाजत लेकर यही पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था की जाती है। दिलीप पांडेय, जेल अधीक्षक,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें