फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जल गया शादी का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चूल्हे से निकली चिंगारी से लाखों का सामान जल गया। घटना कोतवाली थाना के बरियारपुर महदेईया टोला की है। आग बुझाने के दौरान भंडारी और महिला जल गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग में झोपड़ी को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना के बरियापुर, महदेईया टोले में एक युवती की शादी थी। गुरुवार की शाम परिवार के लोग बारात वालों की खातिरदारी में लगे थे। गांव का भंडारी प्रदीप चौहान भोजन बना रहा था। चूल्हे के साथ गैस पर भी भोजन बन रहा था। अचानक आग लग गई। आग ने पूरे छप्पर को चपेट में ले लिया। मौके पर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। अफरातफरी मच गई। मौके पर गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के चक्कर में प्रदीप और जानकी देवी झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि सूचना के बाद भी प्रशासनिक अमला समय से मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं गौरीबाजार थाना के रामनगर में बीती रात एक छप्पर में आग लग गई। आग से मवेशी जलने लगे। उसे बचाने के चक्कर में रामभजन निषाद भी झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें