देवरिया। बिहार के सीवान जिले के दरौली निवासी एक युवक विदेश भिजवाने वाले जालसाज की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने विदेश जाने के लिए जालसाज को 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद जालसाज ने फर्जी वीजा देकर फ्लाइट की बात कहकर दिल्ली भेज दिया।
15 दिन बीत गए तो पीड़ित गांव चला आया। इसके बाद पैसा मांगने लगा तो जालसाज ने फोन बंद कर दिया। पीड़ित ने जब उससे मुलाकात की तो उसने मारपीट करते हुए दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरौली निवासी प्रदीप तिवारी पुत्र स्व.नर्वदेश्वर तिवारी विदेश जाने के लिए कोतवाली के पथरा उर्फ परसिया निवासी अजय कुमार यादव उर्फ गोविन्द से संपर्क किया। प्रदीप के अनुसार अजय कुमार ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करता है।
मैं पहले से पासपोर्ट बनवाकर तैयार था। मेरे ससुर भी भटनी स्टेशन के पास पीकोल स्टेशन के पास हैं। अजय कुमार मेरे साले के संपर्क में था। मैंने विदेश जाने में खर्च की बात की तो उसने बताया कि 70 हजार रुपये लगेगा। इसके बाद मैंने पैसा दे दिया।