फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन स्थल के पास नारेबाजी, सात लोग हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन स्थल के पास नारेबाजी, सात लोग हिरासत में
विज्ञापन

देवरिया। नामांकन स्थल के पास नारेबाजी कर रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
नामांकन के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक मंगलवार को पुलिस बैरियर के पास नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने अंदर जाने से मना किया तो वे धक्का-मुक्की करने लगे। कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दोपहर में एक दल के प्रत्याशी नामांकन के लिए समर्थकों के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने केवल प्रस्तावक और प्रत्याशी को ही जाने के लिए कहा। प्रत्याशी के साथ आए समर्थक नारेबाजी करते हुए बैरियर को हटा कर अंदर जाने की कोशिश करने लगे। एक दरोगा ने रोका तो नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। नामांकन स्थल के पास नारेेबाजी कर रहे थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी एक दल के प्रत्याशी के साथ आए थे। आचार संहित का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें