फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाते से निकल गए 6.94 लाख

Sat, 15 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पोखरभिंडा गांव के इमरान खान के बैंक खाते से 6.94 लाख रुपये फर्जी चेक के जरिए निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने इस मामले में लखनऊ थाने के साइबर क्राइम ब्रांच में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के पोखरभिंडा टोला निवासी इमरान खान लखनऊ के विकास नगर कॉलोनी में भी घर बनवाए हैं। इनका कहना है कि एक्सिस बैंक शाखा कल्याणपुर शाखा स्थित उनके खाते से पांच नवंबर को 2.25 लाख रुपये और 11 नवंबर को 4.69 लाख रुपये किसी विजय सिंह के यूपी कोऑपरेटिव बैंक के खाते में भेजा गया है। जिस चेक नंबर से ये रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, वे चेक खातेदार के पास हैं। मामले की जांच लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें