फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में जुटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में जुटी टीम
विज्ञापन

65 स्वास्थ्य टीम ने 12 हॉट स्पॉट एरिया में शुरू की थर्मल स्क्रीनिंग
उमानगर मोहल्ले में हुई सख्ती, रास्ते को किया गया बंद, पुलिस मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क रहने वालों को ट्रेस करने के लिए 65 स्वास्थ्य टीम गठित की गई है। टीम में डब्लूएचओ, यूनिसेफ और सीएचसी के कर्मचारी शामिल हैं। हॉट स्पॉट एरिया में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। अभी तक संपर्क में रहने वाले 50 से अधिक लोगों को ट्रेस किया जा चुका है।
जिले में अभी तक 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसको लेकर लोगों में जहां महामारी फैलने का खौफ है। वहीं, स्वास्थ्य महकमे की परेशानी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों की जांच में 11 संक्रमित मिले हैं। इसमें एक जयपुर तथा सभी मुंबई से आने वाले हैं। परदेश से आने के बाद लोग सीधे घर पहुंचे हैं उसके बाद क्वारंटीन सेंटर जांच के लिए आए हैं। इनके संपर्क में रहने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, डब्लूएचओ, यूनिसेफ तथा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम संक्रमित के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में जुटे हैं। इसके लिए 65 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बनाई गई है। शहर का हिस्सा उमानगर होने के कारण यहां ज्यादा चौकसी है। संक्रमित के दरवाजे पर पुलिस तैनात की गई और उसके घर के सामने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया। रात में पहुंचे डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने सील किए गए एरिया का हाल जाना। रात को ही संक्रमित के भाई को क्वारंटीन सेंटर में लाया गया है। इसके अलावा पिपरा नायक के संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 8, बढ़या बुजुर्ग गांव के संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 13, टेकुआ गांव के संक्रमित के संपर्क में रहने वाले 13 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अभी तक करीब 50 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य टीम गठित कर हॉट स्पॉट एरिया में कोरोना के संपर्क में रहने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से थर्मल स्क्रीनिंग भी हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें घोषित किया हॉट स्पॉट एरिया
देवरिया। सबसे पहला कोरोना का पॉजिटिव मरीज विशुनपुर कला और दूसरा भैंसा डाबर गांव में मिला था, जबकि फरेंदहा गांव के मृतक केदार जायसवाल की भी कोरोना से मौत की आशंका जाहिर स्वास्थ्य टीम ने लक्षण के आधार पर किया था। जिले के बढ़या बुजुर्ग, उमानगर, पिपरा नायक, लक्ष्मीपुर, हरैया भटनी, टेकुआ, महुई, रनिहवा, भीमपुर गौरा गांव को सील कर हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। यहां पर पुलिस के अलावा प्रशासनिक अफसरों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

इनसेट
887 कोरोना संदिग्धों की हो चुकी है जांच
देवरिया। जिले में अभी तक 887 कोरोना संदिग्धों की जांच हुई है। इसमें 15 लोग पॉजिटिव मिले हैं। महानगरों से जिले में एक लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। क्वारंटीन सेंटरों के बजाए अधिकांश लोग अपने घरों में रह रहे हैं और मनमानी तरीके से घूम रहे हैं। इसका विरोध करने पर गांव में तनाव भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें