फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए 2,736 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए 2,736 यात्री
विज्ञापन

रात में दो बजे और रविवार की सुबह पौने आठ बजे पहुंची ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुंबई और सूरत से मजदूरों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दोनों ट्रेनों में सवार 2,736 यात्रियों को बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। जिले के साथ ही गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, बलिया के साथ कई जिलों के यात्री इसमें सवार थे।
विज्ञापन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से चलने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को गोरखपुर सदर रेलवे स्टेशन पर आना था। रात आठ बजे के करीब सूचना मिली कि डायवर्जन कर ट्रेन को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही रेल और जिला प्रशासन के जिम्मेदार सतर्क होकर तैयारी में जुट गए। रात में 02:05 बजे 1194 यात्रियों को लेकर ट्रेन सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां चिकित्सकों की टीम ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। रजिस्ट्रेशन और लंच पैकेट देकर उन्हें बसों में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दूसरी ट्रेन गुजरात के सूरत शहर से रविवार की सुबह पौने आठ बजे 1,642 यात्रियों को लेकर पहुंची। स्टेशन पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी यात्रियों की बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इन सभी को बसों में बैठाकर उनके गंतव्य तक भेज दिया गया। इस दौरान डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, डीसीआई राजाराम, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय राय, रोडवेज से मनोज पांडेय, अनिल कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें