फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक से 64 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/प्रतापपुर। ट्रक में छिपाकर और बाइक पर लाद कर चोरी छिपे बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी और देसी शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने ट्रक से जहां 64 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन

वहीं बाइक पर लदी 63 लीटर देसी शराब जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराब कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। बरामद शराब के साथ वाहन की कीमत 41 लाख रुपये आंकी जा रही है।
एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमवार की देर शाम श्रीरामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक की तलाशी ली। ट्रक बिहार से बालू लेकर जिले में आई थी।
विज्ञापन

बालू खाली करने के बाद वापस जा रही थी। पुलिस ने बांसोपट्टी के पास जब ट्रक की जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब लदा मिली। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बालू गिराने की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने ट्रक से 64 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
इसमें 42 पेटी एट पीएम और 22 ऑफिसर च्वाइस टेट्रा पैक बरामद किया। शराब की कुल मात्रा 552 लीटर के करीब थी। पुलिस ने दो शराब तस्कर से पूछताछ की। उनकी पहचान छपरा के डोरीगंज थाने के लोधीपुर निवासी कृष्णा कुमार पुत्र स्व. सुरेश राय और शैलेश राय पुत्र बच्चा राय के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
इसी तरह बिहार सीमा को जाने वाले बंकुल पुल के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर लदी 63 लीटर बंटी-बबली शराब बरामद की। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बिहार के सीवान जिले के खलवा गांव निवासी सोनू कुमार पुत्र स्व. मोहन भगत के रूप में हुई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, उप निरीक्षक बलराम सिंह, हरिकेश गुप्ता, मनीष राय, मुकेश कुमार यादव एवं उमेश चौहान रहे।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें