फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसएम की हत्या में वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक दोषी

विज्ञापन
court order - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। छह साल पुराने हत्या के मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया है। सजा पर फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मईल थानाक्षेत्र के बरेजी गांव निवासी विजय मिश्र सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात थे। 15 दिसंबर 2012 को किसी बात को लेकर वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक उपेंद्र सिंह से विवाद हो गया। उपेंद्र सिंह ने लाइसेंसी असलहे से विजय को गोली मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई। परिवारवालों ने उपेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। मामला अपर जिला जज के न्यायालय में चल रहा था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अपर जिला जज ने आरोपी उपेंद्र सिंह को हत्या का दोषी पाया। उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। सजा शनिवार को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें