फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से जिले में बनेंगी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतालपुर-डुमरी मार्ग होगा टू-लेन
विज्ञापन

15.75 करोड़ मंजूर, शहर को भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
अन्य जिला मार्ग योजना के तहत शासन से प्रस्ताव को मंजूरी
पीडब्लूडी को अवमुक्त की गई 3.15 करोड़ रुपये की धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। चार साल से बदहाल बैतालपुर-डूमरी मार्ग पर जल्द ही सफर सुहाना हो जाएगा। गड्ढों में तब्दील इस सिंगल लेन की सड़क का चौड़ीकरण कर डबल लेन बनाया जाएगा। शासन ने 15 करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर किए है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड टेंडर प्रक्रिया में जुट गया है। इस सड़क के बनने से आसपास के ग्रामीणों को तो लाभ मिलेगा ही, कसया-कुशीनगर के यात्री भी लाभान्वित होंगे।
बैतालपुर-डुमरी मार्ग ठीक कराने की मांग अरसे से हो रही है। शहर की जाम से बचने के लिए कसया जाने वाले बड़े वाहनों का आवागमन ज्यादातर इसी रास्ते होता है। क्षमता से अधिक भार पड़ने से सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सिंगल लेन सड़क पर सामने से आ रहे ट्रकों को निकलने में कठिनाई भी होती है। बरसात के दिनों में सड़क पर ट्रकों के पहिये धंस जाते थे। इससे कई-कई दिन भारी वाहनों का आवागमन ठप हो जाता। ग्रामीणों की मांग पर सदर सांसद कलराज मिश्र ने करीब एक साल पूर्व सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया था। इसे बुधवार को अन्य जिला मार्ग योजना के तहत शासन से मंजूरी मिल गई। अब बैतालपुर, बैजनाथपुर, देसही होते हुए डुमरी तक 5.90 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर को जाम से मिलेगी निजात
बैतालपुर-डूमरी मार्ग सिंगल लेन होने और बड़े वाहनों के फंसने पर घंटों जाम लगता है। बरसात के दिनों में यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि भारी वाहन शहर से होकर जाते हैं। इससे शहर में जाम से लगता है। मार्ग का चौड़ीकरण हो जाने से कसया जाने वाले भारी वाहन बाहर-बाहर निकल जाया करेंगे।

बैतालपुर-डूमरी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने मंजूर राशि में से 3.15 करोड़ अवमुक्त कर दिए हैं। चुनाव को देखते हुए निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डीके चौधरी, एक्सईएन, पीडब्लूडी प्रांतीय खंड।


सांसद निधि से 28 सीसी-
इंटरलॉकिंग रोड भी बनेंगे
सांसद कलराज मिश्र ने सदर लोकसभा क्षेत्र की 28 सड़कों को सीसी व इंटरलॉकिंग में बदलने का प्रस्ताव आरईडी को दिया था। 1.70 लाख अवमुक्त हो गए हैं। एक सप्ताह के भीतर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। चुनाव आचार संहिता लगने से पूर्व निर्माण शुरू कराने पर विभाग का जोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें