फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-कार की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
लार। रामजानकी मार्ग पर टेंपो और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत सवार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। दोनों वाहनों के चालकों को पुलिस हिरासत में लेकर मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुठनी थानाक्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी टेंपो चालक संतोष साहनी शुक्रवार को करीब 10 बजे अपने टेंपो में गुठनी से चार यात्रियों को लेकर लार के लिए चला। अभी वह मेहरौना मस्जिद के सामने पहुंचा था कि बगल से एक मारुति कार अचानक सड़क पर आ गई और टेंपो से भिड़ गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। काफी प्रयासों के बाद उसकी पहचान जयहिंद (36) पुत्र दीनानाथ निवासी चेलउर थाना गुठनी के रुप में हुई। वहीं, टेंपो सवार कुलदीप व चालक संतोष घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों वाहनों के चालक पुलिस हिरासत में हैं। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें