फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए की चिकित्सा सेवा ठप करने की चेतावनी

विज्ञापन
एएसपी को प्राईवेट चिकित्सको ने मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। डॉक्टर चंद्रभान मिश्र के पक्ष में उतरे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने साफ किया है कि इस प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई की गई तो वे चिकित्सीय सेवा ठप कर देंगे। आईएमए जिला शाखा के अध्यक्ष डॉ. जेएन पांडेय के नेतृत्व में निजी चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर दो बजे पुलिस कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी सुरेंद्र बहादुर को बताया कि घटना वाले दिन भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ला ने डॉ. चंद्रभान मिश्र के साथ बदसलूकी की थी। हाथापाई की शुरूआत भी उन्होंने ही की। डॉक्टरों ने शुक्ला पर निजी चिकित्सकों से वसूली का आरोप भी लगाया। कुछ दिन पूर्व डॉ. एचएस राय ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अब पता चला है कि अज्ञात राधेश्याम शुक्ला ही हैं। चिकित्सकों की मांग थी कि मेडिकल एक्ट के तहत भाजपा नेता पर केस दर्ज किया जाए। एएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल इन्हीं बातों के साथ डीएम सुजीत कुमार से भी मिला। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. वीवी शुक्ला, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. अनिरूद्ध सिंह, डॉ. के सिंह, डॉ. समीर यादव, डॉ. उमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



डॉक्टर के खिलाफ अब भाजयुमो ने संभाली कमान
देवरिया (ब्यूरो)। भाजपा नेता की पिटाई मामले की कमान अब भाजयुमो ने संभाल ली है। डीएम, एसपी और सीएमओ से मिलकर सीसी रोड के डॉ. चंद्रभान मिश्र का शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की।
बुधवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में क्षेत्रीय मंत्री धनुषधारी मणि, जिला महामंत्री नवीन सिंह, रामदास मिश्र, अमरध्वज राय, संदीप सिंह, अंबिकेश पांडेय, अमित सिंह, पवन तिवारी, ओमप्रकाश मौर्य आदि बारी-बारी से डीएम सुजीत कुमार, एसपी राकेश शंकर और सीएमओ डॉ. रामनिवास से मिले। कार्यकर्ताओं ने डीएम को छह सूत्री ज्ञापन देकर डॉक्टर चंद्रभान के क्लीनिक में मानकों की जांच कराने की भी मांग की। कहा कि डॉक्टर की क्लीनिक पर हुई मारपीट के वायरल वीडियो में स्वयं डॉ. चंद्रभान गोली मारने की बात कह रहे हैं फिर भी मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। डीएम सुजीत कुमार और एएसपी राकेश शंकर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि वह कमेटी बनाकर जांच कराएंगे। यदि आरोपी चिकित्सक और उसके कंपाउंडर पर कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन करेंगे। वे भाजपा नेताओं का मामले से कन्नी काटने से भी आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें