फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर दिखा नववर्ष का उल्लास

विज्ञापन
2018 का आगाज कंपकंपाती ठंड के बीच हुआ, सोशल साइट पर शुभकामनाएं देने के बाद नववर्ष को यादगार बनाने के लिए सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नववर्ष को मंगलमय करने के उल्लास में सोमवार सुबह से देर रात तक शहरवासी उल्लास में डूबे रहे। बहुत से लोगों ने सुबह के वक्त मंदिरों में दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत की। तो कुछ लोग बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कुशीनगर और गोरखपुर चले गए। वाहनों में लगे गुब्बारे यह बता रहे थे कि नया साल है। ‘नव वर्ष मंगलमय’ कहने के लिए फूल, कार्ड व गिफ्ट की दुकानों पर पूरे दिन भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सुबह लोगों की नींद खुली तो उनके मोबाइल फोन पर नववर्ष की बधाइयों के ढेरों संदेश पड़े रहे। रविवार की रात में नेटवर्क के सताए लोगों ने सुबह सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और दोस्तों को बधाई संदेश भेजा। इसके बाद बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंच गए। सुबह से ही शहर के मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। शहर के बहुत से नववर्ष का पहला दिन यादगार बनाने के लिए बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कुशीनगर और गोरखपुर की चले गए। शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक ही रौनक दिखी। फूल की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी। हर तरफ नववर्ष का उल्लास दिख रहा था। न्यू कॉलोनी स्थित पं. दीनदयाल पार्क सुबह से ही गुलजार हो गया था। पेरेंट्स ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें