फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में होमगार्ड ने कमांडेंट से की बदसलूकी

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। रात में ड्यूटी लगाए जाने पर तैश में आकर एक होमगार्ड ने कोतवाली में प्लाटून कमांडेंट का कॉलर पकड़ लिया। इसपर होमगार्ड और प्लाटून कमांडेंट से कोतवाली में हाथापाई हो गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बदसलूकी से आहत प्लाटून कमांडेंट ने ड्यूटी चार्ट फेंक दिया और अफसरों से शिकायत की। उधर, मामला बढ़ने के बाद विवाद करने वाला होमगार्ड वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में होमगार्डों को रात को शहर की निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई जाती है। सोमवार को प्लाटून कमांडेंट प्रमोद तिवारी ड्यूटी प्लान तैयार कर रहे थे। इस दौरान होमगार्ड भी मौजूद थे। ठंड का हवाला देते हुए रात को ड्यूटी करने से अधिकांश होमगार्ड मना करने लगे। समझाने के बाद कुछ होमगार्ड माने, लेकिन दो-चार ऐसे होमगार्ड थे जो रात को किसी भी कीमत पर ड्यूटी नहीं करना चाहते थे। इससे नाराज प्लाटून कमांडेंट ने सभी के फार्म फेंक दिए। इस पर एक होमगार्ड प्लाटून कमांडेंट से उलझ गया और उनका कॉलर पकड़ लिया। कोतवाली कैंपस में हाथापाई और धक्कामुक्की देख फरियादी दंग रह गए। मामला बढ़ता देखकर दीवान और एक एसआई पहुंचे और सभी होमगार्डों को डांटकर हटाया। प्लाटून कमांडेंट ने बदसलूकी करने वाले होमगार्ड की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि उस समय मैं कोतवाली में नहीं था, इसकी जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें