फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर चुरा विहार ले जा रहे चोरो को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। गोरखपुर से टैंकर चोरी कर भाग रहे चोरों को भटनी पुलिस ने दबोच लिया। अगर पुलिस से थोड़ी सी चूक हुई होती तो टैंकर बिहार में लेकर चोर चले गए होते। पुलिस की सक्रियता से यह सफलता मिली। भटनी पहुंची गोरखपुर पुलिस टैंकर व चोरों को साथ ले गई।
विज्ञापन

गोरखपुर के कूड़ाघाट क्षेत्र से गुरुवार को एक टैंकर चोरी हो गया। चोरी की सूचना गोरखपुर पुलिस कंट्रोल ने वॉयरलेस के जरिए गोरखपुर जोन के सभी थानों को दी। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर भटनी पुलिस ने साहोपार गांव के पास घेराबंदी कर चोरी के टैंकर सहित दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने पहचान आनंदनाथ तिवारी निवासी खजुरिया थाना भोरे बिहार और नवी हसन निवासी गौरीबाजार के रूप में की। सवाल खड़ा होता है कि देवरिया में जब टैंकर दाखिल हुआ तो गौरीबाजार, बैतालपुर, देवरिया सदर, खुखुंदू थाना पार कर भटनी के साहोपार पर तक कैसे पहुंच गया। सड़क पर कई पुलिस चौकी भी है, लेकिन चोरों ने लापरवाही का फायदा उठाते हुए भटनी तक पहुंच गए थे। एसओ बृजेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक वाहन लिफ्टर हैं। गोरखपुर से टैंकर चुरा बिहार ले जा रहे थे। दोनों को गोरखपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

बहन ने भाई पर दर्ज कराया केस
मेहरौनाघाट। लार निवासी उमाशंकर की बेटी रागिनी ने भाई अमर नाथ उर्फ टुनटुन पर मारपीट का केस दर्ज कराया है। किसी बात को लेकर भाई का बहन से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि भाई ने बहन की पिटाई कर दी। इससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें