फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में लिखित परीक्षा का बिजली कर्मचररियों ने किया बिरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की उप केंद्र पर बैठक हुई। कर्मचारियों ने पदोन्नति में दस वर्ष का अनुभव व लिखित परीक्षा होने पर विरोध जताया है। प्रबंधन पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन पर सोमवार को विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि पदोन्नति में प्रबंधन द्वारा दस वर्ष का अनुभव मांगा गया है। लिखित परीक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। विभाग में किसी भी पद पर पदोन्नति के पद के पर लिखित परीक्षा नही है। सभी पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर होती है। टीजी 2 से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य कर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसका विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ विरोध करता है। अगर प्रबंधन इस विज्ञापन को निरस्त कर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति पर सहमत नहीं होता है तो तकनीकी कर्मचारी न्यायालय जाने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान राजाराम सागर, राजन राय, चंदन, उमेश तिवारी, राजेश, राकेश, सत्यदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें