फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती रोकने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नगर और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराजगी जताई। समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर के अध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रशासन को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से नगर की जनता परेशान है। नगर के तार और पोल जर्जर हो गए है। 40 साल पुराने जर्जर तार और पोल तत्काल बदला जाए। बाढ़ प्रभावित इलाके में टूटी सड़कों को ठीक कराने, मकानों का मुआवजा देने और बर्बाद फसलों का किसानों को क्षतिपूर्ति देने की सपा नेताओं ने मांग की। पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद मद्धेशिया ने कहा कि नगर में छुट्टा पशुओं से आमजन और किसान परेशान हैं। इनकी तादाद इतनी बढ़ गई है कि लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। उन्होंने बालू खनन पर लगे रोक को हटाने की मांग की। बालू खनन पर रोक के कारण दिहाड़ी मजदूूूर और राजमिस्त्री बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। सपाइयों ने समस्याओं का जनहित में तत्काल निदान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा नेता प्रदीप यादव, रामकेवल यादव, अमर सिंह सैंथवार, सतीश सिंह, शशांक शेखर गुप्त आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें