फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की खेत में मिला बछड़ा,एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बकरीद के दिन गन्ने की खेत में बछड़े का गर्दन कटा हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। एक समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण लोगों की भीड़ जुट गई। एक महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

योगी सरकार पर बछड़ों के बध पर रोक लगाए जाने के बाद गांव में इनकी संख्या बढ़ गई है। खामपार थाना क्षेत्र के परसौनी दीक्षित गांव की एक महिला का बछड़ा गांव में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाता था। इसका उलहना रोज लोग देते थे। इससे तंग आकर महिला बछड़े को दूर छोड़ने के लिए गांव के सलाउद्दीन को दो सौ रुपये दिए। सलाउद्दीन एक दिन पूर्व बछड़े को उसके घर से ले गया। शनिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में खून से लपथपथ मरा हुआ बछड़ा लोगों ने देखा। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला ने बछड़े की पहचान की और सलाउद्दीन का नाम बताया। बछड़े का सिर कटा हुआ था। पुलिस अपनी देख रेख में बछड़े के शव को दफन करा दिया और सलाउद्दीन को पकड़ कर ले गई। खामपार एसओ मीथिलेश राय ने बताया कि खेत में मरा हुआ बछड़ा मिलने की सूचना पर पुलिस गई थी। सलाउद्दीन पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें