फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों का अपहरण कर आर्केस्ट्रावालों को बेचा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना के अरईपार कुर्मी टोला से तीन दिन पूर्व दो सगी बहनों का अपहरण कर आर्केस्ट्रा वालों को बेच दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुरवां चौराहे से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया है। उधर, आरोपियों पर कार्रवाई की बजाय पुलिस मामले को मैनेज करने में लगी है।
विज्ञापन

अरईपार कुर्मी टोला के रहने वाले रामाश्रय विश्वकर्मा का बेटा शिवकुमार गांव में ही झाड़-फूंक करता है। छोटे भाई गोविंद, सुनील के साथ ही गांव का अमन पटेल भी उसका सहयोग करते हैं। देर रात तक महिलाओं और लड़कियों आना-जाना लगा रहता है। तीन दिन पहले गांव के योगेंद्र पटेल की बेटी शीला और निर्मन गायब हो गईं। योगेंद्र ने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने सदर कोतवाली के पुरवां चौराहे के एक मकान से दोनों को बरामद किया। वहां पहले से तीन लड़कियां थीं। इधर रामाश्रय, गोविंद, सुनील और अमन पटेल को भी पकड़ लिया गया, लेकिन कार्रवाई की बजाए उन्हें छोड़ दिया गया। अब रामपुर कारखाना पुलिस पूरे मामले को मैनेज करने में जुट गई है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें