फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिगिना मिश्र गांव में 5 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सात हजार रुपये नकदी समेत पांच लाख का कीमती जेवर समेट लिया। सुबह घर आने पर महिला को जानकारी हुई। चोरी की खबर पर गांववालों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जिगिना मिश्र गांव निवासी करुणानिधि मिश्र की पत्नी अनीता देवी घर पर अकेली रहती है। रोज की तरह गुरुवार की रात अनीता भोजन करने के बाद गांव में ही रिश्तेदार के घर सोने चली गई। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने कमरों में रखे गए बॉक्स को बारी-बारी से तोड़कर सोने के जेवर चुरा ले गए। सात हजार रुपये नकद भी ले गए। रात में चोरी होने की भनक पड़ोसियों को नहीं लगी सकी। सुबह रिश्तेदार के घर से महिला घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। कमरों में रखा गया सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की जानकारी ली। पीड़ित महिला के संदेह पर पुलिस ने उसके जेठ को हिरासत में लिया है। एसओ विजय नारायण ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें