सलेमपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने लाश रख सड़क जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने प्रशासन की खिलाफ नारेबाजी की। सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। अफसरों के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ।
सिवान जिले के जीरादेई थाना के जमापुर गांव निवासी 16 वर्षीय जावेद किसी काम से शुक्रवार को मैरवा बाजार में आया था। काम निपटाने के बाद घर जा रहा था। वह करीब नौ बजे दिन में तितरा मोड़ के पास पहुंचा था कि सिवान की ओर से सरिया लेकर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए। नाराज लोगों ने लाश के साथ सड़क जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों ने करीब 10 बजे जाम खत्म कराया। इस बाबत मैरवा एसओ पूनम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है।