फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मुझे मेरे ससुराल में रखवा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। साहब, ससुरालवालों ने मुझे घर से निकाल दिया है, मायके में भी कोई सहारा नहीं है, पति पहले में ही चार शादियां की हैं और सभी को छोड़ चुका है। मैं पांचवीं पत्नी हूं, फिर भी मैं उसके साथ रहने को तैयार हूं। साहब, मुझे मेरे ससुराल में रखवा दीजिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सलेमपुर के बभनौली गांव की अंजू देवी ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। अंजू का कहना है कि 31 मई-2015 को उसकी शादी देवरिया के आचार्य रामचंद्र शुक्लनगर के रहने वाले इंद्रजीत पाल के साथ हुई। अंजू का कहना है जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिन पता चला कि पति पहले शादीशुदा है। एक-दो नहीं, चार शादी कर चुका है। जब उसने पूछताछ की तो फरवरी में उसे ससुराल से निकाल दिया गया। वह दूसरी शादी करने की फिराक में है। वह पुरवां स्थित एक एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। अंजू का कहना है कि तीन बहनों में वह छोटी है। बड़ी बहनें बाहर रहती हैं। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसी सूरत में वह कहां जाएगी। उसका कहना है कि पांच महीने से अधिकारियों के पास जाते-जाते थक गई हूं। साहब, आपसे बहुत उम्मीद लेकर आई हूं। आप मुझे न्याय दिलाइए। एसपी राजीव मल्होत्रा ने उसे सोमवार को कार्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें