फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कचरे में फंसी तहसील प्रशासन की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोलउथा गांव में तहसील प्रशासन की गाड़ी बीच सड़क पर फैले कचरे में फंस गई। खुद की गाड़ी फंसने पर प्रशासन ने सड़क से कचरा हटवाने में सख्ती दिखाई। इसके बाद कचरे से सीओ और नायब तहसीलदार की गाड़ी निकल पाई। गांव में जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नालियों का पानी सड़कों पर बहता है। मुख्य सड़क पर लोग पानी बहा रहे हैं। इस दौरान बाइक सवार कचरे में फंस गिरकर घायल हो जाते हैं। शुक्रवार को तहसील प्रशासन बरडीहादल में मठ की जमीन की नीलामी कराने जा रहा था। सीओ और नायब तहसीलदार की गाड़ी गोलउथा गांव में सड़क पर फैले कचरे में फंस गई। काफी प्रयास के बाद गाड़ी नहीं निकलने पर अधिकारियों को गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा। मौके पर पहुंचे प्रधान तहसील प्रशासन की गाड़ी को फंसा देख सकते में आ गए। वह तत्काल सड़क से कचरा हटवाने में जागरूकता दिखाने लगे। मजदूरों ने सड़क से कचरा हटाया तो प्रशासन की गाड़ी बाहर निकली। नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि सड़क पर लगे पानी को बगल के खेत में निकलवा दिया गया। प्रधान और सेक्रेट्री को गांव में जल निकासी की समस्या दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें