फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद गायों को थानेदार ने पैसे लेकर बांट दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा की महिला विंग ने रामपुर कारखाना के थानेदार पर बरामद गाय और बछड़ों को पैसे लेकर देने का आरोप लगाया है। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी है।
विज्ञापन

दुर्गावती प्रजापति ने कहा कि बिहार ले जाए जा रहे 15 गाय-बछड़ों को 23 जून की रात पुलिस ने बरामद किया था। अगले दिन गाय-बछड़ों को पैसे लेकर लोगों को दे दिया गया। जबकि नगर पंचायत के अध्यक्ष के बेटे कुछ गाय-बछड़े ले गए। जब उन्होंने जानवर ले जाने वालों से बात की तो पता चला कि थानेदार ने रुपये लेकर दिए हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर कारखाना में तैनाती से पहले डीपी सिंह गौरीबाजार में तैनात थे। वहां उन पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। यदि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें