फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बरसात में खुली सफाई व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन के सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बरसात से नालों का पानी उफना कर लोगों के घरों में घुस गया। मुख्य बाजार समेत चौराहों पर दुकान में नालियों का पानी घुसने से दिक्कतें बढ़ गईं। बरसात समाप्त होने के बाद कचरा सड़कों पर फैल गया। टेढ़ा स्थान वार्ड में जलभराव को लेकर मोहल्ले के लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बरसात से नालियों का पानी चारों तरफ फैल गया। टेढ़ा स्थान वार्ड में नालियों का पानी घरों में घुस गया। मुख्य सड़क से आने-जाने वालों की दुश्वारियां बढ़ गईं। पुन्नी साहू चौराहे पर कचरा फैलने से राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। खजुहा चौराहे से कोतवाली रोड पर करीब एक फिट तक पानी लगा रहा। नालियों के जाम होने के कारण पानी बह नहीं पाए। बस स्टेशन के सामने नालियां जाम पड़ गई। जिससे रोडवेज परिसर और बाहर पानी लग गया। यात्रियों को कचरे से होकर गुजरना पड़ा। मलह टोली वार्ड में दो माह से निर्माणाधीन सड़क पर जलभराव हो गया। लाला टोली वार्ड में पोखरियों का पानी सड़क पर आ गया। जिससे पूरा मोहल्ला बदबू करने लगा। टेढ़ा स्थान वार्ड तेज प्रताप गुप्त, रामजतन, रामस्नेही, दयानंद, लालमोहन, रंजीत, सुनील, विशाल आदि ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सफाई के नाम पर हर करीब पांच लाख रुपये खर्च हो रहे है, पर भ्रष्टाचार के कारण अब तक बरसात के पहले नालियों की सफाई नहीं हुई। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि नालियों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। जलनिकासी के स्थायी निदान के लिए नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें