फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फ्लाईओवर का 60 प्रतिशत काम पूरा, जल्द भरेंगे फर्राटा

Thu, 15 Jan 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के बाईपास सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम करीब 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर की ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि रेलवे अपने हिस्से के कार्य को तेजी से पूरा कराने में जुटा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो नवंबर से वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। वही निर्माणाधीन कार्य के चलते इस क्रॉसिंग से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। भटनी बाईपास सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 38 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के चालू होने से नगर समेत आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

खासकर देवरिया, सलेमपुर और बिहार जाने वाले मार्ग पर लगने वाला लंबा जाम समाप्त हो जाएगा। इससे यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बताया जा रहा है कि सेतु निगम ने पिलर, गर्डर और स्लैब की ढलाई का कार्य पूरा कर लिया है।
अब सड़क की अप्रोच, रेलखंड के ऊपर के हिस्से और सुरक्षा से जुड़े कार्य शेष हैं, जिन्हें रेलवे द्वारा कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के कार्य पूर्ण होते ही सड़क निर्माण और फिनिशिंग का काम तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें