फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन

घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर टिकैत में रविवार को पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे व ईंटें चलीं। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

भटनी के मोतीपुर टिकैत गांव निवासी ग्यासुदीन अंसारी और उनके पड़ोसी आलमगीर अंसारी के परिवार के बीच किसी बात के लिए विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष के एक लड़का ने उपहास कर दिया। इससे दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और दोनों पक्षों से गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। मारपीट में एक पक्ष के ग्यासुदीन अंसारी, आफताब अंसारी, सद्दाम हुसैन, जुलेखा खातून, खुशनुमा व दूसरे पक्ष से आलमगीर अंसारी व खुर्शेद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भटनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। आफताब अंसारी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों तरफ से थाने को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें