पुरानी रंजिश में मारपीट, छह लोग घायल
देवरिया। सदर कोतवाली के मझगांवा गांव में मंगलवार की शाम को पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मझगांवा गांव निवासी हंसनाथ राजभर का अपने ही गांव के एक व्यक्ति से काफी समय से विवाद है। शाम को मामूली बात पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इसमें हंसनाथ (55), उर्मिला (50), मुन्ना (46), शुभम (15), रोशन (16) और रघुनाथ (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।